इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है

क्या सचिन को अब रिटायर हो जाना चाहिए...?

सचिन तेंदुलकर, भारत में क्रिकेट का ज़िक्र चले तो ज़बान पर शायद पहला नाम यही आता है. 20 बरसों से जिसका बल्ला कई रिकॉर्ड और न दोहराए जा सकने वाले कीर्तिमान दे चुका है. पर इसी महान क्रिकेट के रहते हुए भी क्रिकेट विश्वकप भारत से दूर ही रहा. कभी बहुत अच्छा तो कभी ख़राब, निराश करनेवाले प्रदर्शन भी सचिन ने किए हैं.

सचिन के सामने एक सवाल पिछले कुछ समय से लगातार लाया जा रहा है और वो है सचिन के सम्मान सहित रिटायर होने का... अगली पीढ़ी के किसी सचिन के लिए जगह खाली करने का. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का. सचिन इन सवालों के बावजूद खेल रहे हैं और आगे खेलने की इच्छा भी रखते हैं.

तो क्या सोचते हैं आप इस मुद्दे पर. क्या सचिन के लिए अब रिटायर होने का सही समय आ गया है. क्या सचिन आगे भी खेलते रहें या खाली करें एक जगह, टीम में किसी और खिलाड़ी के लिए, क्रिकेट की नई पीढ़ी के लिए.

ऑनलाइन पर यह बहस अब आपके बीच है. अगली कड़ी में यानी 17 नवंबर, मंगलवार, भारतीय समयानुसार रात आठ बजे हम आपके बीच फिर होंगे रेडियो की इस विशेष प्रस्तुति के साथ. रेडियो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-7000 पर फोन करके कार्यक्रम में लाइव शामिल हों. भारत के बाहर से जो लोग शामिल होना चाहते हैं, वे हमें hindi.letters@bbc.co.uk पर संपर्क करें. आप टोल फ्री पर पहले से भी अपना संदेश रिकॉर्ड करा सकते हैं. इन्हें कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा. ऑनलाइन की प्रतिक्रियाएं भी होंगी रेडियो कार्यक्रम का हिस्सा.

तो इंतज़ार किस बात का. बोल, बीबीसी इंडिया बोल.

प्रकाशित: 11/12/09 6:16 AM GMT

टिप्पणियाँ

टिप्पणियों की संख्या:254

सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं

Added: 11/17/09 2:43 PM GMT

तेंदुलकर एक अद्वितिय बल्लेबाज़ हैं. तेंदुलकर की जगह कौन भरेगा?

Aaaaatul kumar dubey Jaunpur(RUSTAMPUR)

Added: 11/17/09 2:30 PM GMT

भारत में अच्छे क्रिकेटर की कमी नहीं है. टीम में उसे ही रहना चाहिए जो देश के लिए खेले ना कि विज्ञापन बटोरने के लिए. महात्मा गाँधी आज हामरे बीच नहीं हैं तो क्या हमने बापू कहना छोड़ दिया? सचिन एक मील का पत्थर साबित होने का ये मतलब नहीं है कि हम उन्हें भूला देंगे.

balvier jha bhilai

Added: 11/17/09 2:19 PM GMT

तेंदुलकर एक जादुई भारतीय बल्लेबाज़ है. वो रन के भूखे हैं. नि:संदेह वो अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे.

Aaaaatul kumar dubey Jaunpur(RUSTAMPUR)

Added: 11/17/09 2:00 PM GMT

अगर वो अच्छा नहीं खेलते तो उन्हें नहीं खेलाया जाता तो बात समझ में आती. उन्हें तब तक खेलने का मौका दिया जाना चाहिए. हालाँकि मेरा मानना है कि अगर सचिन ट्रेनिंग देने का काम करें तो उन जैसा अनेक सचिन पैदा हो ताकि उससे देश को अधिक फ़ायदा मिले.

Santosh Kumar Shyam Gaya

Added: 11/17/09 1:30 PM GMT

ज़िंदगी न सिर्फ़ जीने का बहाना है
ज़िंदगी न सिर्फ़ साँसों का ख़ज़ाना है
ज़िंदगी श्रृंगार है पूरब दिशा का
ज़िंदगी का काम सूरज उगाना
सचिन को अभी भी कई सूरज उगाने हैं.

B.C.joshi bageshwar

Added: 11/17/09 1:26 PM GMT

अभी सचिन में बहुत क्षमता है. सचिन को अभी कुछ साल और क्रिकेट खेलना चाहिए. कम से कम बर्ल्ड कप जीताने तक उनके खेलने का सफ़र जारी रहना चाहिए.

धीरु सिंह बरेली

Added: 11/17/09 12:58 PM GMT

उन्हें अगले वर्ल्ड कप तक खेलना चाहिए.

Umesh Sydney

Added: 11/17/09 11:55 AM GMT

सचिन एक अच्छे खिलाड़ी हैं और वो अच्छा खेल रहे हैं. अगर आपको उनको रिटायर करने का ठान लिया है तो रिटायर कर दें, नहीं तो उन्हें रिटायर होने का समय नहीं आया है.

jitendra kumar katiyar Kanpur

Added: 11/17/09 10:49 AM GMT

क्या सचीन हमारे दिल, दिमाग़ और कल्पना से रिटायर हो सकेगें? ... अगर किसी का जवाब " हाँ " है तो वो अगे बढ़कर बोले.

Mehboob Makrani Kuwait

Added: 11/17/09 10:28 AM GMT

जब तक सचिन के बल्ले से रन की मशीन चलती रहती है उन्हें खेलते रहना चाहिए.

ABHISHEK RAI MUMBAI

Added: 11/17/09 9:33 AM GMT

मेरे विचार से सचिन जैसे खिलाड़ी सदियों में एक बार पैदा होते हैं. वो अभी बहुत ही अच्छा खेल रहे हैं. अगले वर्ल्ड कप तक उनको खेलना चाहिए.

धनॅजय नाथ जादोपुर, गोपालगॅज, बिहार भारत

Added: 11/17/09 8:17 AM GMT

सचिन को अभी रिटायर नहिं होना चाहिए. अपनी क्रिकेट प्रतिभा से भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदी पर ले जाना चाहिए. नई बुलंदी यानी टेस्ट क्रिकेट में विश्व में नंबर वन की वरीयता और एकदिवसीय क्रिकेट का विश्व कप भारत को दिलाना है.

हरिओम दरभंगा

Added: 11/17/09 8:05 AM GMT

सचिन इस दौर के महानत्म खिलाड़ी हैं. उनके रिटायर होने का उचित समय आना अभी भी बाक़ी है. भारतीय टीम को उनकी सख़्त ज़रूरत है. वो नए खिलाड़यों के लिए प्रेरणा भी हैं.

Dwijendra Pandey Madhuban, Mau ( UP)

Added: 11/17/09 7:19 AM GMT

सचिन अच्छे रिकॉर्ड बना रहे हैं जो देश के लिए भी महत्वपूर्ण है. सचिन का सम्मान किया जाना चाहिए न कि अपमान.

Prem Koirala Tustin, California, USA

Added: 11/17/09 6:56 AM GMT

सचिन भारतीय क्रिकेट टीम के एक महान खिलाड़ी हैं, उन्हें अभी रिटायर नहीं होना चाहिए.

vinod kumar raebareli

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.