इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है

सचिन की आलोचना पर आपकी राय

शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की आलोचना करते हुए उन्हें राजनीति की पिच पिर बल्लेबाज़ी न करने की नसीहत दी है.

उन्होंने पार्टी के मुखपत्र सामना में सचिन के नाम पत्र लिखा है. बाल ठाकरे ने सचिन के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे पहले भारतीय हैं,फिर महाराष्ट्रवासी.

शिव सेना प्रमुख ने अपने पत्र में कहा है कि सचिन का ये कहना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि मुंबई किसी की जागीर नहीं है और हिन्दुस्तान के सभी लोगों का मुंबई पर समान अधिकार है.

ठाकरे लिखते हैं,"क्रिकेट की पिच पर तूने जो कमाया उसे राजनीति की पिच पर मत गंवा. ऐसा प्रेमपूर्ण संकेत तुझे तेरे भले के लिए फिलहाल दे रहा हूं."

सचिन पर बाल ठाकरे की टिप्पणी से आप कहां तक सहमत हैं?

आप हमें अपने विचारों से ज़रूर अवगत कराएँ. अपनी राय वर्चुअल कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में भेजें.

क्या आप मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बीस साल पूरा करने के अवसर का उपयोग सचिन किसी तरह की राजनीतिक बयानबाज़ी के लिए कर रहे थे?

प्रकाशित: 11/16/09 6:05 AM GMT

टिप्पणियाँ

टिप्पणियों की संख्या:86

सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं

Added: 11/20/09 10:39 AM GMT

शायद ठाकरे को मालूम नही है कि भारत की राजनीति भी किसी की जागीर नही है. बाल या राज ठाकरे इत्यादि कौन होता है किसी को राजनीति करने से रोकने वाले. सचिन के सामनें इनकी क्या हस्ती है. इन्हें तो शर्म आना चाहिए अपनी ऐसी बयानबाज़ी पे. सचिन एक आदर्श हैं जिसके सामने ठाकरे जैसे बुझते दिए की कोई औकद नहीं.

SRanjan Riyadh, Saudi Arabia

Added: 11/20/09 8:45 AM GMT

बाला साहिब को सचिन को सलाह देने का औचित है मीडिया सीधे तौर पर चीज़ों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है. इससे बाज़ आने की ज़रूरत है.

AKshay Pune

Added: 11/20/09 8:43 AM GMT

दिया सुरज को बता रहा है कि तुम्हें क्या करन है.

indramani anantapur

Added: 11/19/09 10:22 PM GMT

भारत अपने तमाम नागरिकों के लिए आज़ाद स्थली है. प्रत्येक भारतीयों को आज़ादी है कि वो किसी भी जगह रह और जा सकता है. जो लोग भारत को जाति, क्षेत्र, भाषा, धर्म और संप्रदाय के नाम पर विभाजित कर रहे हैं उनके ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुक़दमा चलाया जाना चाहिए.

देवेंदर सिहं Caboolture ऑस्ट्रेलिया

Added: 11/19/09 10:12 PM GMT

सचिन शेर हैं और उन्हें बाल ठाकरे की परवाह नही करनी चाहि.

JAGROOP SWEDEN

Added: 11/19/09 4:54 PM GMT

हम सब जानते हैं कि ठाकरे ने भारतीय लोकतंत्र को ठेस पहुँचाया है. देश के सामने बहुत सारी समस्याएं हैं लेकिन ये राजनेता असल मुद्दे से रुख़ मोड़ देते हैं. ठारके के लिए जेल ही मुनासिब जगह है.

indrajeet malabo

Added: 11/19/09 1:28 PM GMT

सचिन ने बढिया कर दिखाया है. राजनेता, खिलाड़ी और फ़िल्मी हस्तियों में इतनी हिम्मत है तो वो उनका अनुसरण करके दिखाएं.

Singh

Added: 11/19/09 11:31 AM GMT

शिवसेना की नींव ही क्षेत्रीय राजनीति पर रखी गई थी. मराठी मानुष से जुड़े मुद्दों को उठाकर इस पार्टी ने अपना विकास किया है. इसलिए सचिन पर बाल ठाकरे ने टिप्पणी कर कुछ नया नहीं किया है. हां ये जरूर है कि विवादित बयान या सलाह देने पर ठाकरे को देशभर के अलावा मुंबई में ही चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

राजेंद्र कुमार दिल्ली भारत

Added: 11/19/09 11:17 AM GMT

मैं समझता हूँ कि बाल ठाकरे ने कुछ भी ग़लत नही कहा है. लेकिन सचिन का मक़सद भी ग़लत नहीं था.

Akshay Pune

Added: 11/19/09 9:57 AM GMT

सचिन सही पर हैं. ठाकरे ग़लत पर हैं. ये ठाकरे भारत का विभाजित करना चाहते हैं.

pintu

Added: 11/19/09 7:22 AM GMT

सचिन के बयान को मै सराहता हूँ. उन्होंने जो कहा वो सही था.

rashmi lucknow

Added: 11/19/09 6:52 AM GMT

सचिन ने जो बयान दिया, वो सही है.

ganpat pali

Added: 11/19/09 3:06 AM GMT

सचिन को धन्यावद इस बात के लिए उन्होंने अपरोक्ष रुप से ये बता दिया कि महाराष्ट्र सिर्फ़ मराठियों का नहीं बल्कि पूरे देश का है.

Raja Singh Exton PA

Added: 11/19/09 12:22 AM GMT

भारत की आन हो तुम
हिंदूस्तान की बान हो तुम,
इंडिया की शान हो तुम,
क्रिकेट की पहचान हो तुम.
सचिन तेंदुलकर भारत के वास्तविक हीरो हैं. ठाकरे को सचिन पर गर्व करना चाहिए न कि उनपर कोई टिका-टीप्पणी करनी चाहिए.

AZAM Malaysia

Added: 11/18/09 11:44 PM GMT

भारत के प्रत्येक नागरिकों की ये भावना होनी चाहिए.
मैं सबसे पहले भातीय हूँ और उसके बाद मराठी, राजस्थानी और बिहारी. तब हिंदू और मुसलमान या सिख. इसे क़ानूनी रुप में लागू किया जाना चाहिए.

rntkota kota

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.