इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है
भारत-पाक रिश्ते और सानिया-शोएब की शादी
मशहूर गीत है-चूड़ियाँ बनती हैं दुकानों में,जोड़ियाँ ऊपर आसमानों में.
पर ज्योंही ये ही ख़बर आई कि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक से शादी करने जा रही है, तो लोग भौंचक्के रह गए.
कुछेक युवाओं का तो दिल ही टूट गया.
लेकिन इस शादी का गंभीर पहलू भी है कि क्या ऐसी शादियाँ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को बेहतर बनाने में किसी तरह का योगदान कर सकती हैं?
इस बार के इंडिया बोल का ये ही विषय है.
ऑनलाइन पर यह बहस अब आपके बीच है. इस फ़ोरम के ज़रिए बहस में हिस्सा लें.
अगली कड़ी में यानी दो अप्रैल,शुक्रवार,भारतीय समयानुसार रात आठ बजे हम आपके बीच होंगे रेडियो की इस विशेष प्रस्तुति के साथ.
रेडियो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-7000 और 1800-102-7001 पर फोन करके कार्यक्रम में लाइव शामिल हों.
आप इस मुफ़्त नंबर पर पहले से भी अपना संदेश रिकॉर्ड करा सकते हैं.
ऑनलाइन की प्रतिक्रियाएं भी होंगी रेडियो कार्यक्रम का हिस्सा.
प्रकाशित:
3/30/10 9:32 AM GMT
टिप्पणियाँ
टिप्पणियों की संख्या:181
सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं
Added:
4/3/10 7:51 AM GMT
शादी कोई भी कहीं भी कर सकता है. यह एक निजी मामला है. लेकिन देश प्रेम की भावना का सम्मान करना प्रत्येक हिंदुस्तानी का फ़र्ज़ है. सानिया मिर्ज़ा अगर भारतीय हैं तो उनका हर फैसला अपने देश की गरिमा को बनाए रखने के लिए होना चाहिए. देश में करोड़ों लोग उन्हें अपनी बेटी के लिए प्रेरणा स्रोत मानते हैं.
praveen BHEL, Hyderabad
|
Added:
4/3/10 4:41 AM GMT
" क्या ख़ूब किया तूने ज़ख्मों का इलाज....मरहम भी लगाया तो कांटों की नोक से " बिल्कुल इसी तरह सानिया शोएब की शादी और भारत पाकिस्तान का रिश्ता है. अंजाम क्या होगा यह भविष्य के गर्त में है...दुख तो यह है कि सानिया ये भूल गईं कि...."हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम....वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता".
Arvind Pandey Basti, uttar pradesh
|
Added:
4/2/10 4:22 PM GMT
सानिया को भारत में कोई लड़का नहीं मिला क्या? इस शादी के बाद सानिया न घर की रही न घाट की. इस रिश्ते के बाद पाकिस्तान से रिश्ते बेहतर नहीं होंगे बल्कि और बिगड़ जाएँगे. भारत ने सानिया मिर्ज़ा को बहुत कुछ दिया है. अब देखने लायक बात यह है कि उन्हें पाकिस्तान से क्या-क्या मिलता है.
ajay yadav luclnow
|
Added:
4/2/10 1:34 PM GMT
सानिया हमारे देश की टेनिस स्टार है और शोएब पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी. इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है कि वो शादी कर रहे हैं. आश्चर्चय है लोग 'बेगाने की शादी में अब्दुल्लाह दीवाना' की तर्ज़ पर अख़बारों, टेवी शो, रेडियो, नेट बग़ैरह पर लोग मुर्खतापूर्ण टिप्पणियां दे रहे हैं.
Prem Verma Lala Khedi, Sehore(MP)
|
Added:
4/2/10 12:57 PM GMT
मिया-बीवी राज़ी तो क्या करेगा क़ाज़ी. लेकिन यह ग़लत हुआ. सानिया को भारत में कोई लड़का नहीं मिला क्या? इस शादी के बाद सानिया न घर की रही न घाट की. इस रिश्ते के बाद पाकिस्तान से रिश्ते बेहतर नहीं होंगे बल्कि और बिगड़ जाएँगे. भारत ने सानिया मिर्ज़ा को बहुत कुछ दिया है. अब देखना ये कि उन्हें पाकितान से क्या-क्या मिलता है.
madhu jat Dharsar
|
Added:
4/2/10 12:52 PM GMT
कहीं भी शादी करने के लिए हर कोई आज़ाद हैं लेकिन यहां वो बात नहीं है. भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे का दुश्मन रहा है इसलिए एक देश भक्त के नाते सानिया को पाकिस्तान में शादी नहीं करनी चाहिए. सानिया को भारत से सबकुछ मिला लेकिन बदले में उन्होंने क्या दिया? चार-पांच साल इंतजार कर लीजिए आपको अशुभ ख़बर भी मिल जाएगी.
madhubeniwal barmer
|
Added:
4/2/10 12:23 PM GMT
यह सिर्फ़ शादी है और इससे भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा. हैदराबाद और पाकिस्तान के लड़के लड़की का शादी से जुड़ने का मामला नया नहीं है बल्कि यह बहुत ही पुरना है. तो इस शादी को भारत-पाकिस्तान के रिश्ते से जुड़ना ठीक नहीं है और इससे रिश्ते सुधरने का कोई मौक़ा नहीं है.
Masung Chaudhary
|
Added:
4/2/10 12:18 PM GMT
एक तो यह बेवकूफ़ी भरा फ़ैसला है और उससे भी अधिक इसे फोरम में शामिल करना. सानिया है तो भारतीय मगर शादी करेगी पाकिस्तानी से, रहेगी दुबई में और खेलेगी भारत के लिए, पैसा कमाने के लिहाज़ से ये ख़्याल बुरा नहीं है. इससे भारत और पाकिस्तान में संबंधों पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, बल्कि लोगों की भावनाएं ज़रूर आहत होंगी. जो अपने देश के किसी स्टार से होती हैं.
Sunil Maurya BPH PBH (U.P.) भारत
|
Added:
4/2/10 11:25 AM GMT
अगर सानिया शोएब से शादी कर रही है तो इसमें कौन सी गलत बात है रही बात शिव सेना की तो वह किस से खुश रहती यह तो सब जानते हैं मैं तो इस शादी से बहुत खुश हूँ किसी को किसी के निजी मामले में दखल अंदाजी नहीं करनी चाहिए कि उसको उससे शादी करनी चाहिए और उस से नहीं यह बिल्कुल गलत बात है.
mohd naseem colo nel ganj gonda
|
Added:
4/2/10 10:11 AM GMT
सानिया अगर आप लड़के होते और पाकिस्तानी लड़की से शादी करती तो अच्छी बात होती.
Numaan Auckland
|
Added:
4/2/10 9:30 AM GMT
सानिया मिर्ज़ा आप हमारे देश की आइकॉन है. आपकी इस कोशिश से ग़लत संदेश जा रहा है. आप ऐसा क्यों कर रहीं है? क्या वह आपसे प्यार करता है? क्या आप मुसलमान हैं इसलिए शोएब से शादी कर रहीं है?
ramesh kumar rourkela
|
Added:
4/2/10 8:40 AM GMT
कहीं भी शादी करने के लिए हर कोई आज़ाद हैं लेकिन यहां वो बात नहीं है. भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे का दुश्मन रहा है इसलिए एक देश भक्त के नाते सानिया को पाकिस्तान में शादी नहीं करनी चाहिए. सानिया को भारत से सबकुछ मिला लेकिन बदले में उन्हेंने क्या दिया? चार-पांच साल इंतजार कर लीजिए आपको तलाक़ की ख़बर भी मिल जाएगी.
naveen hindusatn
|
Added:
4/2/10 8:38 AM GMT
शिवसेना को बहस करने के लिए एक और मुद्दा मिल गया और कुछ नहीं.
Rajender Delhi
|
Added:
4/2/10 8:36 AM GMT
मिया-बीवी राजी तो क्या करेगा काज़ी. लेकिन यह ग़लत हुआ. सानिया को भारत में कोई लड़का नहीं मिला क्या? इस शादी के बाद सानिया न घर की रही न घाट की. इस रिश्ते के बाद पाकिस्तान से रिश्ते बेहतर नहीं होंगे बल्कि और बिगड़ जाएँगे. भारत ने सानिया मिर्ज़ा को बहुत कुछ दिया है. अब देखना ये कि उन्हें पाकितान से क्या-क्या मिलता है.
मनीष बैनीवाल बाडमेर (राज.)
|
Added:
4/2/10 8:17 AM GMT
सानिया मिर्ज़ा अगर शोएब मलिक से शादी करती है तो किसी को कोई एतराज़ नहीं होना चाहिए. शोएब मलिक अगर पाकिस्तान का है तो वे इंसान तो है पशु नही और शादी हो न हो लेकिन दोनों परिवारों और मीडिया की तो बल्ले-बल्ले हो रही है. एक पक्ष को सस्ते में लोकप्रियता मिल रही है तो दूसरे पक्ष की दूकान चल रही. दो देशों के बीच रिश्तों की किसे परवाह है? बाडमेर (राज.)
मनीष बैनीवाल बाडमेर (राज.)
|
|
|