इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है
क्या शाहरुख पर प्रतिबंध सही?
शाहरुख खान एक बार फिर से विवादों में हैं.
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बुधवार रात वानखे़ड़े स्टेडियम में हुई घटना के बाद बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के वानखेड़े में प्रवेश पर पांच साल की पाबंदी लगा दी है.
मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने आईपीएल मैच के बाद शाहरुख पर गालियां देने और हाथापाई करने का आरोप लगाया था. उधर बॉलीवुड स्टार और कोलकाता नाईट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने अपने बचाव में कहा कि पहले एमसीए के अधिकारियों ने बच्चों से बदतमीजी की थी.
मुंबई क्रिकेट संघ का कहना है कि यह प्रतिबंध अन्य लोगों के लिए एक सबक है.
सवाल ये है कि क्या मुंबई क्रिकेट संघ ने शाहरुख खान पर क्या कुछ ज्यादा ही कड़ा प्रतिबंध लगाया है? और वो भी उस समय जब एक ओर मुंबई क्रिकेट संघ ये कह रहा है कि मामले की जाँच हो रही है और दूसरी ओर बिना निष्कर्ष पर पहुंचे ही प्रतिबंध. या फिर ऐसा होना ही चाहिए क्योंकि शाहरुख अक्सर अपना आपा खो देते है, इसलिए कड़ी सजा जायज है
इस शनिवार बीबीसी इंडिया बोल का विषय भी यही है. अगर आप रेडियो कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इस शनिवार 19 मई , शाम आठ बजे मुफ़्त फ़ोन कीजिए 1800-11-7000 या 1800-102-7001 पर.
तो इंतज़ार किस बात का?
प्रकाशित:
5/18/12 11:14 AM GMT
टिप्पणियाँ
टिप्पणियों की संख्या:56
सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं
Added:
5/20/12 4:52 AM GMT
बच्चों की आड़ लेकर अपने कुकर्मोँ को उचित ठहराने वाले शाहरुख को मुस्लिम या उ.भारतीय होने के आधार पर निर्दोष मानने बालों को इनके कार्योँ के बारे में या तो पता नही है या जानबूझ कर प्रत्येक विवाद कि जड़ एक ही समस्या मानने की ठानी हुई है. इन पर लगाया गया प्रतिबन्ध पूर्णतया तार्किक और सही है. यद्यपि ये लोक महत्व का मुद्दा नही है लेकिन बीबीसी द्वारा उठाये गये ऐसे मुद्दोँ से "कुछ लोगोँ" की मानसिकता का पत चल जाता है इसके लिये बीबीसी का तहे दिल से धन्यवाद
अमित भारतीय जालौन (उo प्रo) भारत
|
Added:
5/20/12 3:56 AM GMT
शाहरुख खान सही हैं, एम सी ए गलत है.
RAMESH LUCKNOW
|
Added:
5/20/12 3:47 AM GMT
भारतीय नेताओं और राजनेताओं में अहम बहुत है.विदेशों में सुरक्षा के नाम पर जब इनके कपडे उतारे जाते हैं तो इनका अहम कहां जाता है. अगर गुस्सा आता है तो वो हर जगह एक जैसा ही आना चाहिए.
anil noida
|
Added:
5/20/12 3:27 AM GMT
बहुत बुरा हुआ.
vijay handa navi mumbai
|
Added:
5/19/12 6:08 PM GMT
शाहरुख़ खान पर प्रतिबन्ध लगाया जाना सही है.एक सुरक्षाकर्मी को जिस भाषा में शाहरुख़ खान ने धमकाया वो कुछ और नहीं बल्कि खुद को कानून से ऊपर और अमीर आदमी समझना है, जिसके सामने एक सुरक्षा गार्ड और कुछ नहीं बल्कि दो टके का आदमी है.अगर थोड़े समय के लिए मान लिया जाए कि सुरक्षाकर्मी ने शाहरुख़ की बेटी को धक्का दिया था तो क्या यह इतना बड़ा अपराध हो गया कि शाहरुख़ खान आपे से बाहर हो गए और जो मुंह में आया बोलते चले गए ? क्या शाहरुख़ खान के पास शब्दों की कमी हो गई थी, जो उन्हें इस तरह बोलना पड़ गया?
Rajat Abhinav Ujjain
|
Added:
5/19/12 6:05 PM GMT
पूरा दोष उस गार्ड का है क्योकि उसने बाल ठाकरे के कहने पर ऐसा किया. यह सिर्फ शाहरुख को फसाने की साजिश है.
सौमित्र भोपाल
|
Added:
5/19/12 2:33 PM GMT
शाहरुख खान एक मूर्ख व्यक्ति हैं जो केवल बच्चों में लोकप्रिय हैं. उनकी गलत हरकतों को देखते हुए उनपर लगे प्रतिबंध को सही ठहराया जा सकता है. जब भी वो अमरीकी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाते हैं तब उनपर पागलपन सवार नहीं होता लेकिन भारत में अपनी ड्यूटी कर रहे गार्ड द्वारा रोके जाने पर अपना गुस्सा निकालने लगते हैं. शाहरुख खान को मनोवैज्ञानिक सलाह लेने की जरूरत है.
PUNEET TORONTO
|
Added:
5/19/12 2:24 PM GMT
शाहरूख खान को इससे भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए क्योंकि वे अपने बच्चे को गलत शिक्षा दे रहे हैं. शाहरुख को घमंड हो गया था कि वो बिकते हैं. लेकिन अब वो ढलान पर हैं. उनका घमंड टूट रहा है, इसीलिए बौखला गए हैं और अमर्यादित और उल्टी-सीधी हरकत करते रहते हैं. शराब पीकर सभी से भिड़ जाते है. अब उनको बाजार भी उतना नहीं पूछ रहा है. आमिर खान और अन्य उनसे काफी आगे निकल चुके हैं. उन्हें सच्चाई को समझना चाहिए और संयम से काम लेना चाहिए.
देशराज यादव अलवर
|
Added:
5/19/12 2:04 PM GMT
शाहरुख सही कर रहे हैं. मुंबई इंडियन्स मैच हार गए और ये स्वाभाविक है कि लोगों में इसकी प्रतिक्रिया हुई होगी. शायद इसी वजह से शाहरुख खान से लोग नाराज़ हुए होंगे. हम जानते हैं कि शाहरुख खान एक अच्छे भारतीय हैं.
Neeraj muscat
|
Added:
5/19/12 11:45 AM GMT
इस विषय पर आप जितनी बहस करेंगे उतने अलग-अलग तरह के विचार सामने आएंगे. जहां तक मैं इस मामले को समझता हूँ, गलती शाहरुख खान की है. उन्होंने कहा था कि गार्ड ने मेरे बच्चे के साथ बदतमीजी की. साथ में उन्होंने गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया. क्या आप सोच सकते है कि एक गार्ड और पुलिस वाला शाहरुख खान और उनके बच्चे को नहीं जानता होगा? अगर ऐसा होता है तो ये खुद उसको समझा सकते थे? क्या पुलिस वाले ने कुछ ज्यादा बदतमीजी की थी ? नहीं बिलकुल नहीं ? लोग और खास कर पुलिस वाले जानते हैं कि ये बड़े लोग हैं और ऐसी हरकत नहीं कर सकते हैं.
Ram Shanker New Delhi
|
Added:
5/19/12 11:13 AM GMT
एमसीए ने सही किया. शाहरुख इसी के लायक थे.
yaswant jaipur
|
Added:
5/19/12 10:33 AM GMT
एमसीए की मूर्खतापूर्ण कार्रवाई. शाहरुख को किसी सस्ती लोकप्रियता की जरूरत नहीं लेकिन लगता है कि एमसीए को है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शाहरुख पर लगे प्रतिबंध का सभी भारतीयों को विरोध करना चाहिए.
Monika Bangalore
|
Added:
5/19/12 9:48 AM GMT
ये वही शाहरुख हैं जिनको अमरीकी धरती पर स्क्रीनिंग पर कोई आपत्ति नहीं लेकिन यहां वो सुरक्षा अधिकारियों को कुछ नहीं समझ रहे. स्टारडम का गुरुर तो रहता ही है पर पांच साल का प्रतिबंध लगाना भी गलत है. गलती पर प्रतिबंध जरूर लगना चाहिए लेकिन कुछ मैचों का न कि पांच साल का.
ANAND MISHRA KATNI
|
Added:
5/19/12 9:01 AM GMT
बीबीसी संवाददाता विनोद वर्मा का लेख “ढलान पर लुढ़कते शाहरुख खान?” किस आधार पर आपने इस तरह से लेख लिख दिया, इनकी सारी फिल्में सुपरहिट हैं, अगर पता न हो तो अपडेट हो लिया करें. किस क्षेत्र में उसने अपना लोहा नहीं मनवाया. किसी के निजी मामले को बीबीसी अपनी घटिया रिपोर्टिंग का हिस्सा तो फौरन बना लेती है, लेकिन जब शाहरूख खान को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए आगे आकर बचाव करते हैं, फिर दो टके के सुरक्षा गार्ड को इस तरह से बच्चों के साथ बर्ताव तनाशाह एमसीए और लाचार बीबीसी को नज़र नहीं आई.
Guddu New Delhi
|
Added:
5/19/12 8:52 AM GMT
अगर शाहरुख खान की जगह कोई हिन्दू एक्टर होता तो शायद ऐसा व्यवहार न होता. जैसे अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर आदि. जब शाहरुख खान से इस तरीके का व्यवहार है तो सोचिए कि आम मुस्लिम का हिन्दुस्तान में क्या हाल होगा.
Abdul Ali new Delhi
|
|
|