इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है
सरकारी काम या झाम?
राजनीतिक तूफ़ान में फंसने के बाद केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है. एफडीआई पर संसद में बोलने से वंचित प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया. फिर कपिल सिब्बल बोले कि अगले साल से फोन पर रोमिंग फ्री. फिर आई केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की एक नई किस्त. साथ ही मिला फौजियों को सामान रैंक सामान पेंशन के लिए 2300 करोड़. सलमान खुर्शीद भोजन के अधिकार के लिए कानून बनाने पर खुल के बोल रहे हैं. सैम पित्रोदा ट्विटर पर पत्रकार वार्ता कर रहे हैं. रेडियो टीवी पर भारत निर्माण के विज्ञापनों पर करोड़ों ख़र्च हो रहा है. सरकार की नींद टूटी है या यह जनसंपर्क का तूफ़ान है महज़ दाग धोने या भटकाने के लिए. क्या सोचते हैं आप? लिखें अपनी राय...
प्रकाशित:
9/25/12 7:19 AM GMT
टिप्पणियाँ
टिप्पणियों की संख्या:41
सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं
Added:
9/27/12 10:59 AM GMT
सरकार ने अब जो रवैया अपनाया है वो उसे यू॰पी॰ए॰द्वितीय सरकार के शुरूवात में अपनाना चाहिए था अब हम तो यही कहेंगें कि सरकार अपने लालच के लिए कर रही हैँ!और यह सही भी है.
Somraj bhakhri Osian, rajasthan
|
Added:
9/27/12 8:06 AM GMT
मनमोहन सिंह ने डीजल का दाम बढ़ाने का फैसला बिलकुल गलत किया है. फैसले से सारा नुकसान गरीबों का है. इससे मंहगाई आसमान छू रही है. 50 रुपए कमाने वाला ठीक से खाना भी नही खा सकता.
bablu mau
|
Added:
9/27/12 4:25 AM GMT
जिस देश के प्रधान मंत्री को विदेशी पप्पू कहे और वह कुर्सी पर रहे , वह देश की जनता को केवल धोखा ही दे सकता है.
jai singh delhi
|
Added:
9/27/12 4:21 AM GMT
मनमोहन सरकार या कहें सोनिया गाँधी लोगो का ध्यान भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए ये झाम कर रही है . अगर ये काम ही करने थे तो 4 साल का इंतज़ार क्यों ? संसद की ये गणित तो पहले दिन से ऐसी ही है .
Shailesh Sharma Jaipur
|
Added:
9/26/12 8:38 PM GMT
ये सब 2013 के लोकसभा चुनावों के लिए है. अब उनके पास सहयोगी नही हैं और न ही भविष्य मे उनके पास कोई सहयोगी होगा.
Vishal Pandey Noida
|
Added:
9/26/12 3:44 PM GMT
माननीय प्रधानमंत्री जी को कभी किसी ने मुस्कुराते हुए देखा किसी ने !!!! जनता से लूटो और चुनाव में लुटाओ फिर जीतो फिर से लूटो . लूटने का कालचक्र हर नेता करता है माननीय प्रधानमंत्री जी के राज में बेलगाम लूट है .ज्यादातर वोट देने वाले को प्राइवेट न्यूज़ चैनल देखने को नही मिलता है , बीबीसी से निवेदन है कि ग्रामीण जनता से सम्बन्ध बनाये रखे और हमेशा कि तरह निष्पक्ष समाचार ज्यादा से ज्यादा लोगो को सुनाये.
shankar New Delhi
|
Added:
9/26/12 2:48 PM GMT
भारतीय सरकार यानी कांग्रेस कभी भी आम आदमी की सरकार नही रही है,ऐसे मे सारे नेता अंग्रेजो की तरह शासक होते है तथा कभी भी अपना छोङ कर जनता को वोट बैंक से अधिक कुछ भी नही समझे.अगर जनता की भलाई चाहते तो स्विस बैंक से हमारा पैसा -जनता का पैसा वापस लाते मगर इस बात की चर्चा भी नही करते और ऊपर से डीजल का मुल्य बढा कर महन्गाई मे चार चाँद लगा दिए. 2014 का डर ऐसा बैठा है कि जनता को बहकावे मे लाने के लिए.
R.Prasad Sharma Boniachaper (gopalganj) bihar भारत
|
Added:
9/26/12 2:43 PM GMT
केंद्र सरकार जाने वाली है .मनमोहन सिंह गरीबो को बरबाद करने पर तुले है .
kirnesh patna
|
Added:
9/26/12 2:06 PM GMT
भारत में ये अच्छी सरकार है, मैं यूपीए सरकार का समर्थन करता हूँ.
ajay k gautam bareilly
|
Added:
9/26/12 11:54 AM GMT
राष्ट्र को संबोधित करते समय कोई प्रश्न नहीं पूछता. रोमिंग होनी ही नहीं चाहिए थी, ये तो सरासर लूट का हिस्सा है जैसे पेट्रोलियम उत्पादों में. मजदूर किसान को किस प्रकार का महंगाई भत्ता मिलेगा? हो सकता है विदेशी किसानो को मिले क्युकी अन्न तो हम वहीं का खाते हैं, हमारे देश का तो फेंका जाता है. अधिकार न हो गया मजाक, मूलभूत जरूरतें पूरी न कर पाओ तो अधिकार बना दो. हाँ, प्रचार ही तो करना है, काम थोड़े. वो मूर्ख बना रहे हैं, हम बन रहे हैं.
Ram Lal Awasthi Allahabad
|
Added:
9/26/12 11:54 AM GMT
ये सब जान बूझकर किया गया है. यूपीए 2 घोटालों और कोलगेट के चलते सत्ता से बेदखल होने को तैयार है. यूपीए अपना बचाव करने में अछम है. अगर एफडीआई के चलते अगर सरकार को जाना पड़ता है तो कम से कम उनके पास कहने को कुछ तो रहेगा.
Navinchandra Dave Vadodara-Gujarat
|
Added:
9/26/12 11:47 AM GMT
घोटालों की कालिख मजहब और आरक्षण की राजनीति कर कांग्रेस खुद को गदगद महसूस कर रही है.जनता को लूटने के लिए अभी एक साल बचा है.लेकिन जनता सब जान गई है.कांग्रेस को फिर देश लूटने, धार्मिक कट्टरता फैलाने का मौका नही देगी.उसकी सहयोगी सपा सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की बात करती हैं..लकिन वो खुद संप्रदाय और जातिवाद फैलाने का काम करती हैं.ऐसा लगता है कि कांग्रेस और सपा दोनों मिलकर हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाना चाहते है.मुसलमान 20 फीसदी, कहलाते अल्पसंख्यक, सरकार बताए कि आखिर अल्पसंख्यक का पैमाना क्या है.
bheem chand gupta noida
|
Added:
9/26/12 11:23 AM GMT
यह हमारे देश का दुर्भाग्य ही है कि आज़ादी के 65 वर्ष बाद भी हमारे पास एक मज़बूत राजनीतिक दल नहीं है जिस पर हम भरोसा कर सकें. जो हमें एक सकारात्मक बदलाव दे सके,नयी दिशा दे सके. राजनीति एक प्रकार की जनसेवा है,लेकिन राजनीतिज्ञ अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के कुचक्र में लगे रहते हैं. सभी दाग़दार हैं.किस पर भरोसा किया जाय ? काँग्रेस को देशहित में,जनहित में काम करना चाहिए. काम करने वाला ही चमत्कार कर सकता है .देश सबसे गंभीर दौर से गुज़र रहा है. जागरूक नेतृत्व ही देश को बचा सकता है.
अमल कुमार विश्वास बरसौनी,पूर्णिया(बिहार)
|
Added:
9/26/12 10:44 AM GMT
डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं , रसोई गैस की सीमा 6 तय की गई है. ये खेदजनक है. आज सवाल ये है कि मध्यम वर्ग कैसे अपनी जान बचाएगा.
yogesh dubey patiala
|
Added:
9/26/12 10:41 AM GMT
ये भारतीयों की आंख में धूल झोंकने जैसा है. लोग कुछ समय बाद हर बात भूल जाएगे. ये अगला चुनाव जीतने की दिशा में उठाया गया एक कदम है. ये भारतीयों और भारत को खत्म करने का तरीका है.
surinder chicago
|
|
|