इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है
कैसे रोका जाए बलात्कार?
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि लड़कियों को बलात्कार से बचाने के लिए उनकी शादी जल्दी कर देनी चाहिए.
उल्लेखनीय है कि खाप पंचायत ने भी कुछ ऐसी ही सलाह दी थी.
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में बलात्कार की कई घटनाएँ हुई हैं लेकिन बलात्कार को रोकने के लिए क्या ऐसे तरीके सही हैं?
क्या बलात्कार की ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सामाजिक जागरुकता और कानून का कड़ाई से लागू किया जाना उचित कदम नहीं होगा? आप क्या सोचते हैं अपनी राय लिखें
प्रकाशित:
10/10/12 1:02 PM GMT
टिप्पणियाँ
टिप्पणियों की संख्या:94
सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं
Added:
10/18/12 10:46 AM GMT
दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा का प्रावधान होना चाहिए और तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए.
Sanjay Gupta Kolkata
|
Added:
10/16/12 2:05 PM GMT
लड़की साधारण कपड़े पहने कर ही निकलें.
anuj noida
|
Added:
10/16/12 6:09 AM GMT
उम्र का इससे कोई वास्ता नही है. हमें अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए.
Anupam Singh Saharanpur
|
Added:
10/15/12 6:29 PM GMT
सभी अश्लील वेबसाइट, किताबों, गंदी फिल्मों, अश्लील कपड़ों पर रोक लगानी चाहिए.
alhaj adil akola
|
Added:
10/15/12 4:35 PM GMT
समाज का स्तर गिर चुका है. इसे ठीक करने के लिए हर वो चीज जो अश्लीलता फैलाती हो उसे रोकना होगा. अश्लील वीडियो पर पूरी तरह रोक लगानी होगी. फिल्मों का स्तर उठाना होगा.स्कूलों कॉलेजों में प्रार्थना और संस्कार की बातें सिखानी होगी.समय लगेगा पर आने वाली पीढियां तो बर्बादी से बच जाएंगी.साथ ही ऐसे अपराधों के लिए कठोरतम तथा तत्काल दंड की व्यवस्था करनी होगी.मनुष्य पशु हो गया है,उसे मनुष्यता सिखानी होगी.पर यह सब करे कौन..केवल सरकार से आशा करना ही व्यर्थ है.
Manoj kumar
|
Added:
10/15/12 3:29 PM GMT
बलात्कारियों के खिलाफ कोई प्रभावशाली कानून नही है. हमें इससे निपटने के लिए विशेष ताकतवर कानून बनाना चाहिए .
NITIN CHOUDHARY SAHARANPUR
|
Added:
10/15/12 3:23 PM GMT
छोटी उम्र मे शादी कर देना बिलकुल भी सही उपाए नही हो सकता क्यूंकि अगर हाल ही मे हुई घटनाओ पर नज़र डाली जाए तो शोषित हुई महिलाओं में नवविवाहित लङकियां भी शामिल थी, बलात्कार तभी रुक सकते हैं यदि बलातकारीयों को उचित और कम समय में सज़ा मिले और वो भी ऐसी कि बलात्कार के बारे में सोचते हुए भी डर लगे, इसके साथ ही हमे कन्या भ्रूण हत्या को रोकते हुए लिंग अनुपात को भी सुधारना होगा ताकि हर लङके के लिए एक लङकी मिल सके शादी के लिए.
Manpreet Singh Malikpur
|
Added:
10/15/12 1:15 PM GMT
लड़कियों को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिस तरह से जिस्म की नुमाइश न हो.
PRAKASH KUWAIT
|
Added:
10/15/12 10:57 AM GMT
बलात्कार के उम्र सो कोई लेना देना नही है. जरुरत है सख्त कार्रवाई की, यहाँ सिर्फ कानून बनाया जाता है लेकिन लागू नही किया जाता. अगर बलात्कारी को सजा-ए मौत मिल जाए तो काफी हद तक इस तरह की घटनाओ पर काबू पाया जा सकता है.
Avinash kumar Madhepura
|
Added:
10/15/12 10:37 AM GMT
लड़की को टीवा और अश्लील फिल्मों से रोका जाए. शादी कम उम्र में करने से बलात्कार नही रोका जा सकता है. बल्कि शरीर को ढक कर ही बाहर निकलना चाहिए. माता पिता को बच्चों पर पूरी निगाह रखनी चाहिए.
jhfgs uityterd
|
Added:
10/15/12 8:14 AM GMT
लड़की की शादी 18 साल के बाद ही करनी चाहिए.
santosh kumar muzaffarpur
|
Added:
10/15/12 4:31 AM GMT
में उम्र के तर्क से सहमत हूँ . शादी की उम्र 16 होनी चाहिए.
deepak delhi
|
Added:
10/15/12 4:17 AM GMT
लड़कियों को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिस तरह से जिस्म की नुमाइश न हो. लड़की की शादी की उम्र 18-20 साल हो और बलात्कार की सज़ा जो इस्लाम ने रखी है वो मिलनी चाहिए.
Mohammad Isha Mansoori Lucknow
|
Added:
10/15/12 2:49 AM GMT
कम उम्र में शादी इस समस्या का हल नहीं है.
Amit kumar Kushinagar .up
|
Added:
10/14/12 7:42 PM GMT
बलात्कार ओर जल्दी शादी से कोई लेना देना नही, जब शरीर के साथ अकल के लेहाज से परिपक्व हो जाए तो शादी कर लेनी चाहिए.इसे को रोकने के अनेक तरीके हैं.जो लड़की भङकाऊ कपड़े न पहने हो और साबित हो जाए कि लड़की की कोई गलती नहीं है तो बलात्कार करने पर आरोप साबित हो जाए तो शहर के चौराहे पर तमाम लोगो के सामने दोषी को फांसी दी जाए.
palsani reunion
|
|
|