इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है
कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग पर आपकी राय
कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग पर आपकी राय
कांग्रेस पार्टी ने माना है कि उसने नेशनल हैरल्ड अखबार की मदद के लिए एसोसिएटिड जरनल्स लिमेटिड को 90 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था लेकिन इसका मकसद मुनाफा कमाना नहीं था.
ये मुद्दा तब उठा जब जनता पार्टी के सुब्रमण्यम स्वामी ने ये आरोप लगाए थे और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इसे कानून का उल्लंघन करार दिया था.
भाजपा का मत है कि कोई भी राजनीतिक दल अपने पैसे को राजनीतिक गतिविधियों के लिए तो इस्तेमाल कर सकता है लेकिन उसे व्यावसायिक या वित्तीय गतिविधियों के लिए प्रयोग नहीं कर सकता.
अब सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि वे चुनाव आयोग के समक्ष याचिका दायर करेंगे कि कांग्रेस पार्टी को दी गई मान्यता समाप्त कर दी जाए.
कानून के हिसाब से तो कांग्रेस पार्टी की मान्यता समाप्त कर देनी चाहिए. समस्या ये है कि करेगा कौन. खुद गांधीजी चाह्ते थे कि कांग्रेस पार्टी विघटित हो जाए.
कोई भी राजनीतिक दल अपने पैसे को राजनीतिक गतिविधियों के लिए तो इस्तेमाल कर सकता है लेकिन उसे व्यावसायिक या वित्तीय गतिविधियों के लिए प्रयोग नहीं कर सकता. कांग्रेस पार्टी को दी गई मान्यता समाप्त कर दी जाए.
पहले कांग्रेस के लोगों को सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार के लिए जाना जाता था. लेकिन अब वो भ्रष्टाचार के रूप में जाने जाते हैं. इसलिए कांग्रेस की मान्यता रद्द कर देनी चाहिए.
यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.