इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है
राहुल होंगे कारगर?
राहुल गांधी को 2014 के लोकसभा चुनाव की समन्वय समिति का प्रमुख बनाया गया है.
यानि अगला लोकसभा चुनाव कांग्रेस पूरी तरह से राहुल गांधी की अगुवाई में लड़ेगी.
कांग्रेस पार्टी ने भले ही लगातार दो लोकसभा चुनाव जीते हों लेकिन 42 वर्ष के राहुल गांधी ने जिन-जिन मोर्चों पर पार्टी की कमान संभाली है उसमें उन्हें उतनी क़ामयाबी नहीं मिली है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने सबकुछ दांव पर लगा दिया लेकिन कुछ हुआ नहीं. साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी साख भी ना बचा सकी. ऐसे राहुल गांधी क्या अब कारगर होंगे? भेजिए अपनी राय.
प्रकाशित:
11/16/12 10:39 AM GMT
टिप्पणियाँ
टिप्पणियों की संख्या:27
सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं
Added:
11/19/12 11:24 PM GMT
मैं उम्मीद करता हूँ कि राहुल गाँधी 2014 चुनावों में कामयाब होंगे.
sanjeev kumar cascais portugal
|
Added:
11/19/12 5:24 PM GMT
राहुल में कोई खासियत तो है नहीं कि वो कामयाब हो सकें. राहुल तो जबरदस्ती बनाए गये राजनेता हैं. कांग्रेसजनों की मजबूरी है कि वो राहुल का गुणगान करें और उन्हें योग्यतम कहते फिरें, क्योंकि उनकी पार्टी नेहरू-गांधी परिवार पर टिकी हुई है. यह परिवार न हो तो कांग्रेस बिखर जाये. लेकिन कांग्रेसजनों द्वारा गुणगान राहुल को सफलता नहीं दिला सकती. ज्वलंत मुद्दों पर वो बोल नहीं सकते, भला देश को आगे क्या ले जाएंगे?
Yogendra Joshi Varanasi
|
Added:
11/19/12 10:21 AM GMT
आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल कांग्रेस के समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे. विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने खुशी जाहिर करते हुए उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की है. अब देखते हैं कि राजनीति के इस सचिन को जनता कितने पर आउट करती है या ये महाशय जीरो पर आउट हो जायेंगे जैसे कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुना के समय जीरो पर आउट हो गए थे. 'शिशु' की इनको हार्दिक शुभकामनाएं। आमीन!
Shishupal Hardoi
|
Added:
11/19/12 9:23 AM GMT
बहुत मुश्किल है, राहुल गांधी कांग्रेस के उन इलाकों में जहाँ उनके सांसद मौजूद थे और वहां उन्होंने काफी दौरे भी किये, वहां भी विधानसभा चुनावों में कुछ पा नहीं सके. ऐसे में 2014 के लिए ज्यादा उम्मीदें रखना बहुत अच्छा नहीं होगा.
Harishankar Shahi Uttar Pradesh
|
Added:
11/19/12 5:45 AM GMT
बिलकुल, 1,76 हज़ार करोड 2G + 10 हज़ार कोयला घोटाला + दूसरे हजारों करोड रुपये किस दिन काम आयेंगे? इतने पैसो में म़ें अपने "चाचाजी" को भी प्रधान मंत्री बना देता. और पूरी दुनिया कुछ नहीं कह और कर सकती ..... यकींन नहीं आता तो देख लेना गाँधी परिवार में से ही कोई न कोई प्रधान मंत्री बनेगा अगले 10 सालो में. अभी भी हम " MANAGEABLE " है ।
varun singapore
|
Added:
11/18/12 4:00 PM GMT
सबसे अच्छा राहुल है और कोई नहीं. राहुल जिंदाबाद, बाकी चोर मुर्दाबाद.
sab se achcha rahul g .. baki ... chor ko joota maro
|
Added:
11/18/12 3:44 PM GMT
कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया क्योंकि उनके चुनाव घोषणापत्र में आरक्षण का जिक्रा था. इस चुनाव में कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि मुसलमान उन्हें अपना वोट नहीं देंगे. हम तीसरे मोर्चे की ओर देख रहे हैं.
Anwar Ali Aligarh
|
Added:
11/18/12 10:38 AM GMT
नहीं
dherandsingh ugu unnao
|
Added:
11/17/12 8:48 PM GMT
राहुल गाँधी में कोई अलग बात नहीं है, ना ही उनमें भारत के विकास को लेकर कोई दूरदर्शिता है. उन्हें यूपीए सरकार की नीतियों और एजेडे के बारे दोबारा सोचना होगा. महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं. राहुल अब किसी भी तरह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं.
Rupesh Chandra Madhav Mukharjee Nagar, New Delhi
|
Added:
11/17/12 7:14 PM GMT
64-65 साल की भारतीय राजनीति मे जहाँ के राजनीतिक दलो मे लोकतंत्र नही आ पाया, वहाँ ऐसे फैसले की ही आशा की जा सकती है.
manoj verma jalalpur ambedkar nagar
|
Added:
11/17/12 2:02 PM GMT
कांग्रेस तो अब अपना सबसे बड़ा बाण चल चुकी है. क्योंकि उनके पास दूसरा कोई उपाय भी नहीं है. लेकिन लोंगो में कांग्रेस के प्रति जो आक्रोश है उसको भुनाना नामुमकिन है. हाँ, राहुल गाँधी भीड़ इकट्ठा जरुर कर लेंगे लेकिन उसको वोट में बदलने में उनका खुद का प्रभावहीन व्यक्तित्व और कांग्रेस का बुरा शासन काल दोनों आड़े आएगा. इसलिए राहुल का कारगर साबित होना बहुत ही मुश्किल लग रहा है.
keshav choudhary Darbhanga
|
Added:
11/17/12 1:53 PM GMT
राहुल गाँधी खानदानी सियासत करते हैं क्योंकि उनके अंदर व्यक्तित्व की कमी है. इनको अभी और मेहनत की जरूरत है. कांग्रेस ने लोगों को महंगाई के नाम पर लूटा है. इनके मंत्री अगर किसी घोटाले में फंसते हैं तो उन्हें प्रोमोशन मिल जाता है. यही कांग्रेस की कमजोरी है. राहुल को अभी घर बैठकर राजनीति सीखनी चाहिए.
Abdur Rahman Kharewan,Saraimir,Azamgarh
|
Added:
11/17/12 11:47 AM GMT
जनता बहुत परेशान है. भ्रष्टाचार, महंगाई से और कांग्रेस की बातें भी खोखली हैं. कांग्रेस जनता को यकीन नहीं दिला पा रही है. इसलिए मेरे हिसाब से राहुल की अगुवाई में कांग्रेस का कुछ अच्छा नहीं होने वाला. क्योंकि दो राज्यों में वो बिल्कुल खो चुके हैं. आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है. अतीत देखकर ही भविष्य के लिए उम्मीद की जा सकती है. उनका अतीत भी कुछ अच्छा नहीं रहा है.
trilokee Nath chaudhary gorakhpur
|
Added:
11/17/12 10:31 AM GMT
मुझे लगता है कि कांग्रेस को राहुल गाँधी के नेतृत्व में सफलता नहीं मिलेगी.
Omprakash Godara Nakodesar Bikaner
|
Added:
11/17/12 10:29 AM GMT
राहुल जी आज के चमकते सितारे और नेकदिल इंसान हैं. वो कांग्रेस को नई बुलंदियों पर ले जाएगे, इसमें कोई दो राय नहीं है.
रेयाजुर रहमान मधेपुर, बिहार
|
|
|