इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है

बीबीसी हिंदी और आप

ALT TAG HERE
वर्ष 2008 बीत चुका है और वर्ष 2009 ने दस्तक दे दी है. बीते साल में कई घटनाओं ने जहाँ पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया, वहीं नई शुरुआत भी हुई. आर्थिक मंदी से जहाँ कई नामी-गिरामी कंपनियाँ डूब गईं, तो बराक ओबामा के रूप में अमरीका को युवा राष्ट्रपति भी मिला.

भारत में मुंबई जैसी घटना हुई, तो इराक़, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान भी हिंसा की घटनाओं से अछूते नहीं रहे. खेलों की दुनिया में कई धमाल हुए, तो विवाद ने भी पीछा नहीं छोड़ा.

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम ने अपनी ओर से हर घटनाओं से आपको अवगत कराने की हरसंभव कोशिश की. अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव हों या फिर बीजिंग ओलंपिक खेल. बीबीसी हिंदी ने अपने पाठकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई.

लेकिन पाठकों की नज़र में हमसें कई ग़लतियाँ भी हुई होंगी. पिछले साल हमारी कवरेज से क्या आप संतुष्ट हैं? कहाँ-कहाँ हमसे चूक हुई और कहाँ-कहाँ हम आपकी उम्मीदों पर खरे उतरे. नए साल में आप हमसे क्या उम्मीद करते हैं. हमें अपनी राय से अवगत कराए.

अपने विचार हमें वर्चुअल की-बोर्ड का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में ही लिखें.

प्रकाशित: 1/2/09 11:42 AM GMT

टिप्पणियाँ

टिप्पणियों की संख्या:75

सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं

Added: 2/4/09 8:53 AM GMT

बीबीसी में हर साल मैंने कुछ बदलाव देखे हैं इसमें कुछ अच्छा भई लगा और कुछ बुरा भी. अच्छे बदलाव को मैंने हमेशा सराहा है भले ही इसकी सूचना आप तक न पहुँच पाई हो. अच्छी बात यह है कि हम आपका साथ नहीं छोड़ पाते वरना रेडियो तो और भी आ गए हैं. एक बार आपने भारतनामा प्रोग्राम चलाया था मैं चाहूँगा कि इसी तरह के और भी कार्यक्रम आप लाते रहें.

Md Sarfaraj New Delhi

Added: 2/2/09 1:39 PM GMT

मैं बीबीसी हिंदी 1994 से सुन रहा हूँ. मैं बिहार, भागलपुर का हूँ. मुझे आपके बदलाव कुछ ठीक लगे हैं. आर्थिक समाचार जल्द शुरू करें. पूर्वोत्तर के बारे में एक श्रंखला शुरू करें.दीमापुर में आपका रेडियो ठीक से नहीं लगता है.

prabhash kumar dimapur,nagaland

Added: 1/30/09 6:11 AM GMT

मैं बीबीसी का नियमित श्रोता हूँ. 1992 से आपके सभी कार्यक्रमों को सुन रहा हूँ. सभी कार्यक्रम बहुत अच्छे हैं.

Rahat ali Meerut india

Added: 1/29/09 7:02 PM GMT

निसंदेह बीबीसी अच्छा काम कर रहा है लेकिन फिर भी यह अभी युवा कॉलेज छात्रों में लोकप्रिय नहीं है. अगर यह तकनीकी समस्याओं को सुलझाने के लिए नई तकनीकों और नए सॉफ़्टवेयर इत्यादि की जानकारी दे तो इससे बीबीसी छात्रों में भी ज़्यादा लोकप्रिय हो सकता है.

Nil gagan Ahmedabad

Added: 1/27/09 10:04 AM GMT

बीबीसी हिंदी एक निष्पक्ष रेडियो और वेबसाइट है इसलिए मुझे इसकी हर ख़बर पर विश्वास होता है. मेरी आपसे विनती है कि भारत की स्थानीय ख़बरों की और ज़्यादा कवरेज की जाए.

Amit Malhotra Dubai संयुक्त अरब अमीरात

Added: 1/24/09 5:15 AM GMT

बीबीसी डॉट कॉम पिछले कई दिनों से हिंदी भाषा में स्तरीय लेख पाठकों को उपलब्ध करा रहा है. कई बार वेबसाइट काफी देर से अपडेट होती है. बीजिंग ओलंपिक के दौरान कवरेज काफी अच्छी रही. साहित्य के लिए कुछ विशेष व्यवस्था करें तो बेहतर होगा. दक्षिण एशिया से जुड़े मसले विशेषकर कश्मीर पर कोई स्पष्ट लेख नहीं मिलता है. साथ ही वैज्ञानिक जगत की सूचनाएं भी पाठकों को दें. नए साल में बेहतर करने के लिए बीबीसी हिंदी डॉट कॉम को शुभकामनाएं.

shantanu srivastava noida भारत

Added: 1/22/09 10:10 AM GMT

बीबीसी बुद्धिजीवियों की संपत्ति है न कि करीना, सैफ़, सलमान, कैटरीना के आशिकों की. इसलिए कृपया बीबीसी से टेक-वन को हटा दें.

SAURABH PANDEY awari khurd ballia भारत

Added: 1/22/09 10:02 AM GMT

मैं अपनी दैनंदिनी में 2004 से बीबीसी के पलों को सहेज कर रखता रहा हूँ. तब से बीबीसी में मुझे संतुष्टि मिली है. आज मैं इंजीनियरिंग कर रहा हूँ.मैं अब बाबा के साथ रेडियो तो नहीं सुन पाता लेकिन मैं बीबीसी के इंटरनेट संस्करण का नियमित पाठक हूँ. मुझे खुशी है कि मेरा प्रिय बीबीसी अब भी मेरे साथ है.

SAURABH PANDEY awari khurd ballia भारत

Added: 1/21/09 8:31 AM GMT

13 साल पहले जब bbc सुनना शुरू किया तो लगता था कि दुनिया में कहीं विश्वसनीय समाचार मिल सकते हैं तो सिर्फ़ bbc पर. लेकिन आज जब bbc सुनता या पढ़ता हूं तो थोड़ी निराशा होती है. आज लगने लगा है कि धीर-धीरे bbc की जनपक्षधरता व प्रतिबद्धता में कमी आई है. bbchindi.com के मुख्य पृष्ठ को देखकर ही उस पर बाजार के प्रभाव को आसानी से पहचाना जा सकता है। मुमकिन है यह मेरी समझ में आए परिवर्तन से पैदा हुआ भ्रम हो, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो bbc टीम को पत्रकारिता की महान परंपरा को याद कर इस ओर ध्यान देना चाहिए. शुक्रिया.

गंगासहाय मीणा CIL/जेएनयू, नई दिल्ली

Added: 1/14/09 9:31 AM GMT

बीबीसी हिंदी बहुत उच्च कोटि की सेवा है लेकिन इस पर अधिक समय भारतीय समाचारों पर व्यय होना चाहिए. साल भर में अधिक समाचार इराक़, पाकिस्तान या लंदन या फिर ग़ज़ा पट्टी से होते हैं. इन पर समय कम लगाना चाहिए और भारतीय समाचारों पर ज़्यादा. बीबीसी हिंदी के समाचार प्रवाह और शैली पर तो हम फ़िदा हैं. हमें राजेश जोशी और उर्मिला शेखावत की आवाज़ बहुत पसंद है. अगर बीमार आदमी भी सुने तो अच्छा हो जाए.

jitendra thacker gandhidham, kutch ,gujarat

Added: 1/12/09 2:53 AM GMT

बीबीसी से नाता रखना अपने आप को गौरवांवित करना है. समझ में नहीं आता कि अमरीका और यूके से नफ़रत करते हुए भी क्यों मैं बीबीसी पढ़ता हूँ या लिखता हूँ. हिन्दी की सुविधा मेरे पास देर से आई इसलिए देर से धीरे धीरे लिखता हूँ.

VKVora Atheist, Rationalist, H... Sewree West, Mumbai400015(India) भारत

Added: 1/11/09 5:44 AM GMT

कहते हैं गुरु गुड और चेला चीनी. बीबीसी की देखा-देखी अन्य पत्रिकाओं समाचार केंद्र वेब पर आ गए. बीबीसी समाचार केंद्र, अब बदला ज़माना इलेक्ट्रॉनिक्स का है. अब तो मुँह से वाक्य निकलते ही संसार में बात फैल जाती है. टेलीविज़न की दिव्य दृष्टि और दूरभाष से आपके समाचार थोड़ी देरी से छपते हैं जैसे कि स्पाईडर के साथ ओबामा. यह समाचार अमरीका के टेलीविज़न पर एक सप्ताह पहले देखा था. बेनज़ीर भुट्टो की बेटी की माँ को श्रद्धांजलि भी अन्य पत्रिका में पहले छप चुकी थी. समाचार की गाड़ी तेज़ रफ़्तार से चलाएँ.

काकी

Added: 1/11/09 4:31 AM GMT

बीबीसी हिंदी निसंदेह, निसंकोच ख़बरों की दुनिया में एक अतुलनीय, अद्वितीय साइट है. ये निष्पक्ष है, तेज़, स्पष्ट और सरल है. अपनी बात रखने के लिए बीबीसी हिंदी से अच्छा कोई नहीं है. जनता को जागरूक बनाने में बीबीसी का योगदान महत्वपूर्ण है. पर अभी इसमें और विकास की आवश्यकता है. बीबीसी हिंदी ने हिंदुस्तान की हिंदी के गौरव को बनाए रखने का प्रयास किया है, जिसके लिए हम भारतीय इसके आभारी हैं. मेरी शुभकामनाएँ बीबीसी और इसके पूरे परिवार के साथ है.

अमित तिवारी"INDIAN" जालौन (उo प्रo) भारत

Added: 1/9/09 10:48 PM GMT

"सर्वश्रेष्ठ समाचार देने और विश्व भर के प्रासंगिक विषयों पर सर्वश्रेष्ठ सामग्री अपने पाठकों-श्रोताओं को उपलब्ध कराने" के लिए अगर "नोबल पुरस्कार" देने की प्रथा होती तो निश्चय ही सन 2008 के लिए यह पुरस्कार बीबीसी हिंदी विभाग को मिला होता. और इस "सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि" को प्राप्त करने में बीबीसी हिंदी विभाग में काम करने वाले प्रत्येक भाई-बहन का सहयोग है.

आदित्य नारायण शुक्ला "विनय" Concord, California अमरीका

Added: 1/7/09 6:03 AM GMT

मै 1998 से बीबीसी का श्रोता हू और बीबीसी हिंदी डॉट कॉम का विगत सालो से पाठक. पहले श्रोता था अब सरौता की तरह काम करता हू. मै बीबीसी के कवरेज से संतुष्ट हूँ. नए साल में हम आपसे उम्मीद करते हैं की आप ऐसे ही भारत के मीडिया परिदृश्य पर सही राए देने की कोशिश करेगी.

RaviKant Shukla Matuk Chhapra, Siwan, Bihar भारत

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.