इस बहस को सहेज कर रख लिया गया है – जवाब देने की अनुमति नहीं है
सचिन का फ़ॉर्मूला और आप
जब से ट्वेन्टी-20 क्रिकेट शुरू हुआ है, टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट के अस्तित्त्व पर सवाल उठते रहे हैं. क्या होगा टेस्ट क्रिकेट का भविष्य और क्या वनडे क्रिकेट असमय ही ख़त्म हो जाएगा और न जाने क्या-क्या.
बात जब अस्तित्त्व से जुड़ती है, तो उसे बचाने के लिए नए-नए विचार भी आते हैं. तो इस बार वनडे क्रिकेट को बचाने के लिए नया आइडिया दिया है, सचिन तेंदुलकर ने. वही सचिन तेंदुलकर, जिनके नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज़्यादा शतक और रन के रिकॉर्ड हैं.
सचिन का कहना है कि वनडे मैच में 50 ओवर की एक पारी को 25-25 ओवरों की दो पारियों में बाँट देने से रोमांच भी आएगा और ज़्यादा संतुलित मैच हो पाएँगे. लेकिन सचिन के इस फ़ॉर्मूले के सामने आने के बाद पक्ष और विपक्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय बँटता नज़र आ रहा है.
आप क्या सोचते हैं इस फ़ॉर्मूले के बारे में. अगर आपके पास भी वनडे और टेस्ट क्रिकेट को बचाने का कोई आइडिया है, तो अपने विचार हमें लिख भेजिए.
प्रकाशित:
9/5/09 5:01 AM GMT
टिप्पणियाँ
टिप्पणियों की संख्या:45
सभी टिप्पणियाँ जैसे जैसे वो आती रहती हैं
Added:
9/22/09 7:26 AM GMT
ट्वंटी-20 के आने से फ़िफ़्टी-50 और ज़्यादा वास्तविक हो गया. क्योंकि इससे क्रिकेट के दोनों रूप में रोमांच आ गया है.
Sachin Audarya Mukteshwar
|
Added:
9/22/09 5:55 AM GMT
बेहतरीन आइडिया है. इससे क्रिकेट पहले से ज़्यादा रोचक हो जाएगा. महान आदमी महान आइडिया.
Pankaj Thakur Solan
|
Added:
9/20/09 12:58 PM GMT
हां फ़ार्मूला तो सही है लेकिन इससे टेस्ट का वजूद ख़तरे में पड़ जाएगा.
ashish siwan,bihar
|
Added:
9/19/09 10:53 AM GMT
एकदिवसीय क्रिकेट को बदलने की ज़रूरत नहीं है. सचिन के रिकार्ड को देखते हुए मुझे लगता है कि शायद ही कोई उनके रिकार्ड को तोड़ पाएगा.
victor brussel
|
Added:
9/16/09 6:14 PM GMT
मैं सचिन के विचार से सहमत हूं. इससे हमें 20-20, एक दिवसीय और टेस्ट क्रिकेट तीनों फार्मेट का मज़ा मिलेगा.इससे दर्शक और रोमांचित हो जाएँगे.टेस्ट क्रिकेट को कोई ख़तरा नहीं है. भले ही ज्यादा दर्शक न देखें लेकिन जो देखने वाले हैं असल क्रिकेट के दर्शक है.विचार सराहनीय है.अगर सचिन ने कुछ कहा है तो उसे तोल-मोलकर ही लिया जाना चाहिए.
सुरेश गुरुनुले रायपुर
|
Added:
9/16/09 5:58 PM GMT
सचिन का विचार मुझे पसंद है. इससे हमे 20-20 और टेस्ट दोनों का मज़ा मिलेगा. चूकि क्रिकेट एक पावर गेम बन गया है, जो जितना पावर प्ले खेल सकता है. उसका फ़ैसला हो जाएगा. सचिन की एक बड़ी शिकायत है. उन पर उंगली नहीं उठाना चाहिए. कुछ सोचकर ही उन्होंने अच्छा आइडिया दिया है जिसका मैं सम्मान करता हूँ.
suresh gurunule raipur
|
Added:
9/16/09 1:11 PM GMT
आईसीसी को एकदिवसीय मैचों को ही रखना चाहिए नही तो वास्तविक क्रिकेट ख़त्म हो जाएगा क्योंकि टेस्ट है तो एकदिवसीय का रोमांच है और एकदिवसीय है तो ट्वेंटी-20 का रोमांच है.
SANDEEP SANGWAN BHIWANI
|
Added:
9/13/09 6:12 PM GMT
25-25 ओवर की दो पारियों का वनडे मैच.अर्थात टी-20 भी, टेस्ट मैच की दो पारियाँ और एक दिन में फ़ैसला. इससे अच्छा ये रहेगा कि टेस्ट में चार पारियाँ कर दी जाएं और प्रत्येक पारी 90 ओवर के हो.
Chander Tolani Muscat ओमान
|
Added:
9/10/09 9:03 PM GMT
आज नहीं तो कल 50-50 ओवर का खेल ख़त्म हो जाएगा. उसको बचाने के लिए 20-20 ओवर की दो पारियों में खेलने का प्रस्ताव बहुत ही अच्छा है. आजकल समय की बहुत कमी है और इसका अंदाज़ा आप 20-20 की लोकप्रियता से लगा सकते हैं. मेरे ख़्याल में ये बहुत ही अच्छा विचार है. सचिन महान हैं और उनपर संदेह करने का कोई कारण नहीं है.
Rajesh Sharma copenhagen
|
Added:
9/7/09 8:50 PM GMT
सचिन एक महान खिलाड़ी हैं. जहाँ तक सवाल 50 ओवर के खेल है तो ये खेल की रीढ़ है और अगर इसे 25-25 में विभाजित कर दिया जात है तो हम आने वाले समय में असल क्रिकेट के मज़ा को खो देंगे.
Rana Kunal Kishor delhi
|
Added:
9/7/09 6:42 PM GMT
अगर सही रुप में क्रिकेट को देखा जाए तो 50-50 ओवर या टेस्ट क्रिकेट से ही खिलाड़ी की सही पहचान मिलती है. इन दोनों रुप में क्रिकेट की आत्मा बसी है. इसके अलावा कोई भी संस्करण क्रिकेट के लोकप्रियता को ख़त्म कर देगी.
birendra kumar darbhanga
|
Added:
9/7/09 1:48 PM GMT
सचिन जैसी हस्ती यदि कुछ बोलती है तो पूरा क्रिकेट उन्हें सुनता है और मजबूर होकर अपनी राय को रखता है. ये बहुत ही बड़ी विडंबना है कि सचिन जैसे दिग्गज खिलाड़ी को एक नौसिखिय भी राय देने लगे हैं. यह उसी प्रकार की बात है जैसे जुगनू सुरज को रौशन करने की बात करे. सचिन क्रिकेट की किताब हैं.
Vikash Kumar Sing
|
Added:
9/7/09 10:28 AM GMT
अगर सामान्य शब्दों में कहें तो सचिन का आइडिया अच्छा नहीं है. इससे पूरा क्रिकेट प्रभावित होगा वो चाहे 20-20 हो 50-50 हो या टेस्ट मैच. व्यक्तिगत रूप में मैं क्रिकेट के इन तीनों रूपों को पसंद करता हूँ. ये अपने रूपों में ही चलने चाहिए.
Pawan kumar mahto Chennai
|
Added:
9/7/09 9:19 AM GMT
मास्टर ब्लास्टर सचिन का ये सुझाव अच्छा है कि वनडे मैच की पारी को 25-25 में बांट देना चाहिए. खिलाड़ियों को थकान भी नहीं होगी और जो टीम लगातार मैच खेलती रहती है, जिन्हें रिलैक्स होने के लिए 3 से 4 दिन मिलते है और खेलने के लिए जाना पड़ता है तो उन्हें भी कम थकान कम होगी और अपनी परफ़ॉरमेंस भी अच्छे से दे पाएँगे. हाँ, एक बात और कहना चाहती हूँ कि टेस्ट मैच को ज़रूर घटाकर चार दिन का कर देना चाहिए. क्योंकि वो इतना लंबा खिंच जाता है कि बोरिंग लगने लगता है.
Monika Tomer Noida
|
Added:
9/7/09 8:35 AM GMT
तेंदुलकर महान क्रिकेटरों में से एक हैं. उनका विचार सम्मानजनक है. लेकिन होगा ये कि जिसे हम 50-50 ओवर के क्रिकेट के रूप में जानते हैं, वो नष्ट हो जाएगा. इसलिए सचिन का ये आइडिया 50 ओवरों के मैच को ख़त्म करके क्रिकेट के नए रूप की शुरुआत वनडे मैच को बचाना नहीं बल्कि इसकी जगह नए रूप का क्रिकेट शुरू करना है.
Pranav Kumar Jamshedpur
|
|
|